देश

IIM इंदौर के नवीन कृष्ण राय ने दिल्ली पुलिस अकादमी में हैप्पीनेस क्लास लिया

दिल्ली पुलिस अकादमी, झरौंदा कला में Self-management और People-management विषय पर 49 और 50 बैच के सब-इंस्पेक्टर्स के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. यह सत्र उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक हिस्सा था. नवीन कृष्ण राय, मैनेजर, गवर्नमेंट अफ़ेयर्स, आईआईएम इंदौर ने इस सत्र को संबोद्धित किया. उन्होंने प्रतिभागियों को Self-management और People -management के लिए जरूरी बातों को प्रबंधन और मनोविज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों के माध्यम से समझाया.

Self-management के बारे में बात करते हुए उन्होंने सेलिगमैन के ‘परमा मॉडल ऑफ हैप्पीनेस एंड वेल-बीइंग’ का जिक्र किया जो कि व्यक्ति के जीवन के पांच घटकों यानी पॉजिटिव इमोशन, एंगेजमेंट, दूसरों से रिश्तें, व्यक्ति के जीवन का अर्थ और उसकी उपलब्धियों के बारे में बात करता है. इस मॉडल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में खुशहाली के लिए मुख्यतः पांच घटक हो सकते हैं. जैसे कि स्वयं के पॉजिटिव इमोशन, किसी भी कार्य में लगन के साथ जुड़ना, अपने आस-पास के लोगों के साथ जुड़ाव व संबद्धता रखना, जीवन जीने के लिए कोई सकारात्मक और प्रेरक कारण होना और जीवन में कुछ उपलब्धियां प्राप्त करना.

People-management के बारे में की बात

उन्होंने बताया कि एक समय पर इनमें से एक से ज्यादा घटक भी सक्रिय हो सकते हैं और जितने ज्यादा घटक सक्रिय होंगे व्यक्ति उतना ही ज्यादा खुशहाल महसूस करेगा. उन्होंने प्रतिभागियों को इन घटकों पर कार्य करने के लिए विभिन्न तकनीकों से भी अवगत कराया ताकि वे और अधिक खुशहाली की ओर बढ़ सकें. People-management के बारे में बात करते हुए उन्होंने कोंस्ट्रुवल लेवल थ्योरी, दी ब्रीज एक्स्पेरिमेंट आदि का जिक्र किया. उन्होंने लूथन के रिसर्च के माध्यम से बताया कि सफल मैनेजर अपने समय का 48% हिस्सा नेटवर्किंग पर खर्च करते हैं, इसलिए उन्हें सोशल नेटवर्किंग के लिए समय निकालना चाहिए.

अंत में उन्होंने “दी फैमिली ट्री मॉडल” के माध्यम से बताया कि लोगों के साथ नेटवर्किंग करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी एक विशेष व्यक्ति के माध्यम से ही ढेर सारे अन्य लोगों से न जुड़ें अन्यथा भविष्य में उस विशेष व्यक्ति से संबंध खराब होने की स्थिति में उसके माध्यम से जुड़े उन अन्य सभी लोगों से भी सम्बंध खराब हो जाने का खतरा रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

5 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

13 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

31 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

38 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

47 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

49 minutes ago