होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (फोटो ANI)
Adhir Ranjan Chowdhury on Finance Minister: अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है. गौतम अडानी अब अरबपतियों के लिस्ट में 20 वें पायदान से नीचे आ गए हैं. देश में लगातार उनके शेयर में हो रही गिरावट की वजह से भूचाल मचा हुआ है. वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा हुआ है. अब इस मामले पर कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर हमला बोला है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,”हमारे शेयर बाजार में खलबली मची है. देश में आज चर्चा हो रही है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाए और लोगों को भरोसा दे कि जो कुछ हो रहा है, उसे संभालने की हमारे अंदर क्षमता है, इसकी बजाय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी समूह की पैरवी कर रही हैं”.
अडानी के मामले पर मचे हंगामे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि भारत की स्थिति किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि,”हमारा विदेशी मुद्रा भंडार पिछले दो दिनों में बढ़कर 8 मिलियन डॉलर हो गया है. FII का आना-जाना और FPO का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अडानी के मामले से भारत की छवि और स्थिति प्रभावित नहीं हुई है”. उन्होंने आगे कहा कि,”नियामक अपना काम करेंगे. रिजर्व बैंक ने अपना बयान जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि पहले भी FPO वापस लिए गए हैं”.
बता दें कि गौतम अडानी ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को बुधवार वापस ले लिया था. 20,000 करोड़ रुपये के लिए ये FPO 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 31 जनवरी को फुल सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ था. फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर (FPO) को सेकेंडरी ऑफरिंग के रूप में भी जाना जाता है.
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…