Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के जेलों में खुलेआम ड्रग्स का कारोबार हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उनके दावे गलत होते हैं तो वो राजनीति छोड़ देंगे. उन्होंने पंजाब के भगवंत मान सरकार पर ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.
हाई कोर्ट ने दिया था नीति बनाने का निर्देश
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि कानून व्यवस्था, ड्रग माफिया और जेल पर हाई कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर नीति बनाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि भगवंत मान जेल मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने क्या किया? सिद्धू ने दावा किया कि जेल के अंदर नशीली गोलियां बेची जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर मैं गलत साबित हुआ तो सियासत ही छोड़ दूंगा.
बता दें कि 1988 के एक रोड रेज मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल जेल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन जेल में अच्छे आचरण के कारण उन्हें 10 महीने ही जेल में बिताने पड़े. इस घटना में पटियाला के गुरनाम की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: Libya Boat Accident: लीबिया से यूरोप जा रही नाव समंदर में पलटी, 61 लोगों की मौत, 1 साल में 2250 लोग डूबे
कांग्रेस नेता ने की आप सरकार की आलोचना
हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB को दोनों राज्यों में नशीली दवाओं की लत से पीड़ित लोगों के बारे में एक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था. नवजोत सिंह सिद्धू का बयान इसी के बाद आया है. अब कांग्रेस नेता ने आप सरकार की जमकर आलोचना की है. उन्होंने आप की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय धन का उपयोग नहीं कर सकी है. इस लिए केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 8000 करोड़ रुपये का धन रोक दिया है. सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार के पास केंद्रीय योजना में अपना 40 फीसदी हिस्सा देने के भी पैसे नहीं है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…