देश

International Geeta Mahotsav 2023: 5 हजार साल पहले जहां हुआ था महाभारत युद्ध, वहीं आज उपराष्ट्रपति ने किया अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

Gita Mahotsav Kurukshetra 2023: हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में आज अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को धर्मनगरी में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया. सबसे पहले उन्होंने यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया. उसके बाद ब्रह्मसरोवर तट पर असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने गए.

कुरुक्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आज शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत महापूजन व महाआरती में शिरकत करेंगे. उसके उपरांत वे गीता ज्ञान संस्थानम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, महाभारत युद्ध की स्थली कुरुक्षेत्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भगवद् सदन में तीन दिवसीय 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी शुरू हुई है. इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया.

आज से इन देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान दुनिया के कई देशों से सनातन धर्म के अनुयायी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे. इसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया व बुल्गारिया सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे. संगोष्ठी का विषय वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता है, जिसके माध्यम से युवाओं को गीता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा. आज संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य विभूतियां मौजूद रहीं.

यह भी पढ़िए: Geeta Press— क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा धर्म-ग्रंथ कहां प्रकाशित होते हैं?

24 दिसंबर तक चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि ये सभी विभूतियां वैश्विक कल्याण की भावना को लेकर गीता ज्ञान के द्वारा अपने विचारों को साझा करेंगे. उन्होंने बताया कि आज 17 से 19 दिसंबर तक होने वाली संगोष्ठी के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गईं हैं. संगोष्ठी के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा व संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. वनिता ढींगरा ने बताया कि गीता संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग भगवद् गीता के संदर्भ में चर्चा करेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां 24 दिसंबर तक चलेंगे.

  • फोटो- इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

6 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

17 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

28 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

37 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago