देश

नवादा की मर्डर मिस्ट्री: पति की मौत या हत्या? कपड़े लेने गए पत्नी गायब

Nawada Murder News: अमन/नवादा | बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां के नेमदारगंज थाना क्षेत्र (Nemdarganj Police Station) के छोटी अम्मा गांव में 43 वर्षीय गाजू चौधरी (Gaju Chaudhary) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है. इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मृतक की पत्नी चकमा देकर फरार हो गई.

घटना मंगलवार देर रात की है. सूचना मिलने पर डायल 112 (Dial 112) की टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने देखा कि गाजू चौधरी खून से लथपथ हालत में पड़े थे. उस वक्त उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी. पुलिसकर्मियों ने जब पत्नी को साथ चलने और गाड़ी में बैठने के लिए कहा, तो उसने बहाना बनाया कि वह “कपड़े लेकर आ रही है.” इसके बाद वह पुलिस को झांसा देकर मौके से फरार हो गई. पुलिस उसे तलाशती रह गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

पुराना पारिवारिक विवाद

डायल 112 की टीम तुरंत गाजू चौधरी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसको लेकर थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है. पुलिस का मानना है कि यह मामला पारिवारिक झगड़े का ही नतीजा हो सकता है, लेकिन मौत कैसे हुई, यह अभी पहेली बना हुआ है.

बेटे की चुप्पी और परिवार गायब

हैरानी की बात यह है कि गाजू चौधरी की मौत के बाद से उनके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं. अस्पताल में परिवार का कोई भी सदस्य शव लेने या देखने नहीं पहुंचा. पुलिस मृतक के एक बेटे को अपने साथ अस्पताल लाई थी, लेकिन वह भी दहशत में है और कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: घर का दरवाजा खोल सकता है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नेमदारगंज के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामला बेहद संदिग्ध है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पीट-पीटकर हत्या की आशंका गहरा गई है. हालांकि, मौत की असली वजह (Cause of Death) पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस फरार पत्नी और अन्य परिजनों की तलाश कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago