Nawada Teacher Murder News: अमन/नवादा: बिहार के नवादा जिले से शिक्षा जगत और आम जनजीवन को झकझोर कर रख देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान रतोई गांव निवासी शिक्षक कौशलेंद्र कुमार नवीन के रूप में हुई है. उनका शव घर से महज 500 मीटर दूर मडरा गांव के पास एक पैईन (जल स्रोत) के किनारे से बरामद किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 5 बजे शिक्षक कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar Naveen Nawada) रोज की तरह टहलने के लिए अपने घर से निकले थे. वह बाइक पर जाते हुए देखे गए थे, जबकि उनका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया था. जब रात करीब 10 बजे तक वह वापस अपने घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की. आखिरकार सोमवार की सुबह उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई.
मृतक के शरीर और खासकर सिर पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक की पत्नी रूबी देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में इस जघन्य हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह एक बड़ा और अनसुलझा सवाल बना हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत (Nawada Police) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…