Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सब साफ फिर मिस्ट्री क्यों बना मामला?

Nawada Teacher Murder News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक शिक्षक कौशलेंद्र कुमार नवीन की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. शिक्षक का शव एक पैईन के किनारे से बरामद हुआ है. पुलिस इसके सभी एंगल पर काम कर ही है.

Nawada-Teacher-Kaushalendra-Kumar-Murder-Investigation

Nawada Teacher Murder News: अमन/नवादा: बिहार के नवादा जिले से शिक्षा जगत और आम जनजीवन को झकझोर कर रख देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान रतोई गांव निवासी शिक्षक कौशलेंद्र कुमार नवीन के रूप में हुई है. उनका शव घर से महज 500 मीटर दूर मडरा गांव के पास एक पैईन (जल स्रोत) के किनारे से बरामद किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.

कैसे सामने आई घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 5 बजे शिक्षक कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar Naveen Nawada) रोज की तरह टहलने के लिए अपने घर से निकले थे. वह बाइक पर जाते हुए देखे गए थे, जबकि उनका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया था. जब रात करीब 10 बजे तक वह वापस अपने घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की. आखिरकार सोमवार की सुबह उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई.

सिर और शरीर पर मिले चोट के गहरे निशान

मृतक के शरीर और खासकर सिर पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक की पत्नी रूबी देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में इस जघन्य हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह एक बड़ा और अनसुलझा सवाल बना हुआ है.

पुलिस की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत (Nawada Police) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital