देश

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एसपी के निर्देश पर 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Nawada Murder Case: बिहार के नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह घटना 15 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. अज्ञात अपराधियों ने एक युवक राजीव कुमार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. परिजनों ने घायल युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया.

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया. इलाज के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई. मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना में कांड संख्या 204/26, दिनांक 18 मई 2026 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

सीतामढ़ी से एक अभियुक्त गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए छापेमारी की और ग्राम जरहैया, थाना सीतामढ़ी से घटना में संलिप्त अभियुक्त सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

इसलिए दिया घटना को अंजाम

थाना परिसर लाकर सघन पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुबोध कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था. पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- जेडीयू में आर-पार! आनंद मोहन के आरोपों से भड़के एमएलसी संजय सिंह, बोले- मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबोध कुमार, पिता सरजू महतो, ग्राम पैजुना, थाना अकबरपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है. उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अकबरपुर थाना कांड संख्या 109/23 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) और अकबरपुर थाना कांड संख्या 430/23 (आर्म्स एक्ट) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago