देश

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी यूपी में गिरफ्तार, ये लगाया गया है आरोप

Nawazuddin Siddiqui’s Brother Arrested: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके बड़े भाई की वजह से हो रही है. दरअसल उनके बड़े भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी को यूपी में गिरफ्तार किया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक वह पहले भी विवादों में घिर चुके हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 22 मई 2024 यानी बुधवार को अयाजुद्दीन को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस ने जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

उनकी गिरफ्तारी जावेद इकबाल नाम के व्यक्ति के साथ चल रहे खेती की जमीन के विवाद में की गई है. उन्होंने कथित तौर पर जिला मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से अवैध रूप से चकबंदी विभाग को आदेश पत्र जारी किया था. हालांकि बाद में पता चला कि वह फर्जी था. इसी के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने शिकायत दर्ज की और अयाजुद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें-ईरान में बिहार के युवक का अपहरण…मां ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान

पहले भी विवादों में घिर चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई

मीडिया सूत्रों की मानें तो ये पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में घिरे हैं. उनसे ऊपर साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक फोटो शेयर कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लग चुका है. हालांकि इस बारे में तब अयाजुद्दीन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि एक आदमी ने भगवान शिव की अपमानजनक तस्वीर पोस्ट की थी, मैंने उससे इस बारे में बात की और लिखा कि आपको ऐसे पोस्ट शेयर नहीं करने चाहिए जो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. बस इसी मामले में मेरे खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था.

इस मामले में तब अयाजुद्दीन ने आरोप की जांच की मांग भी की थी. हालांकि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी विवादों में घिरे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago