देश

ईरान में बिहार के युवक का अपहरण… मां ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में एक मां की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. दरअसल जिले के पिरो कस्बे के सुखरौली गांव निवासी मुंगी लाल साह के बेटे गौरव गुप्ता का ईरान में अपहरण कर लिया गया है और इसके बाद वॉट्सऐप के जरिये दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इसके बाद से परिवार सहित स्थानीय पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है. वॉयस रिकॉर्डिंग के माध्यम से गौरव के परिवार से लगातार पैसों की मांग की जा रही है.

घटना के बाद से ही अपहृत गौरव की मां जगवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वह बार-बार बस एक ही बात कह रही हैं कि अब बेटे को कभी भी दूर नहीं भेजेंगी. बस एक बार मिल जाए. उन्होंने कहा है कि अब बस एक ही उम्मीद है कि मोदी सरकार ही मेरे बेटे को वापस ला सकती है. हम उनसे भीख मांग रहे हैं कि एक बार मेरे बेटे को वापस सरकार ला दें.

परिवार ने दर्ज कराई FIR

इस घटना के बाद गौरव के बेबस परिवारवालों ने पिरो के हसनबाजार थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इसके अलावा जिन दो अलग-अलग विदेशी नंबरों से परिजनों को फोन आ रहे हैं, वह नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं.

इस मामले में पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने मीडिया को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. उन्हें ईरान में नौकरी के लिए ले जाया गया था, अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पुलिस के अलावा परिजनों ने आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से भी गौरव को वापस लाने की मांग की है.

गौरव के भाई ने बताई ये बात

गौरव के भाई राजन ने मीडिया से बताया कि गौरव 15 फरवरी को घर से ईरान के लिए निकला था. वह पटना जंक्शन पहुंचा और वहां से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई गया. जॉब एजेंट कंपनी के खर्च पर वह मुंबई के एक होटल में करीब एक हफ्ते तक रहा और फिर 22 फरवरी को एयर अरबिया एयरलाइंस से शारजाह एयरपोर्ट के लिए यात्रा शुरू की.


ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP को मिलेंगी इतनी सीटें… अमेरिका के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी, पीएम मोदी को लेकर किया ये दावा


राजन ने आगे बताया कि शारजाह में इंटरनेशनल किडनैपर गैंग के हैंडलर साहू और सोनू ने गौरव को रिसीव किया. राजन ने बताया कि उसने गौरव को ईरान के तेल कारखाने में काम लगवाने का भरोसा दिलाया था लेकिन वो लोग उसे ईरान में कहीं छोड़कर भाग गए.

8 मई के बाद से नहीं हुई बात

राजन ने बताया कि गौरव के 8 मई के बाद बात नहीं हुई है, लेकिन उसका वायस मैसेज आया, जो कि किडनैपरों द्वारा कराया गया. जब उससे आखिरी बार बात हुई, तब उसने बताया था कि उसे जिस काम के लिए ईरान ले जाया गया था, उससे वह काम नहीं कराया गया, बल्कि ड्रग्स के बदले उसे गिरवी रखने की बात कही जा रही है.

गौरव को गिरवी रखकर उठाया गया ड्रग्स

मीडिया से बात करते हुए राजन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. राजन ने बताया कि 29 अप्रैल को पोरबंदर बंदरगाह के रास्ते ड्रग्स लेकर तस्कर भारत पहुंचने वाले थे. इसकी सूचना भारतीय तटरक्षक बल, एनसीबी और एटीएस को पहले से थी. इस पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर पांच पैडलरों को गिरफ्तार कर लिया था. इन लोगों के पास से करोड़ों रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए थे.

राजन ने बताया कि जिन अंतराष्ट्रीय तस्करों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया था, उनमें से एक के पास गौरव का मोबाइल नंबर था और उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गौरव को गिरवी रखने के बाद उन लोगों ने ड्रग्स उठाया था. इसके बाद गौरव के अपहरण की सूचना अहमदाबाद पुलिस द्वारा भी उसके परिवारवालों को दी गई थी.

मिली है हत्या की धमकी

गौरव के परिवारवालों ने बताया कि वॉट्सऐप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिये पाकिस्तानी नंबर से लगातार फिरौती की मांग की जा रही है और रकम न देने पर गौरव की हत्या की बात कही जा रही है. हालांकि परिवार ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखकर गौरव को छुड़वाने की अपील की है तो वहीं अब इस मामले में विदेश मंत्रालय ने भी हस्तक्षेप कर दिया है और ईरान में भारतीय एंबेसी ने संज्ञान लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago