प्रतीकात्मक तस्वीर.
Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी जंग छिड़ गई है. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी में 31 नक्सलियों की मौत होने की खबर है, वहीं, सुरक्षाबल के 2 जवान भी शहीद हुए हैं. वे दोनों जवान DRG और STF से बताए जा रहे हैं.
आज दोपहर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.
इस मुठभेड़ के बाद बीजापुर जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है. बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने बताया कि जंगली इलाके में माओवादियों-नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया था. सुरक्षाबलों में बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल थे.
वहीं, बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 81 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग से हैं. 2024 में अब तक सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था. इस अभियान में बीजापुर सहित 7 जिलों में मुठभेड़ हुई थी.
सुरक्षाबलों ने 2 फरवरी को भी बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था. वहीं, 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगलों में भी एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे. इन मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नक्सली नेताओं का नाम था, जिन पर पुलिस ने करोड़ों रुपए के इनाम घोषित कर रखे थे.
मुठभेड़ की ये घटनाएं उस संघर्ष का हिस्सा हैं, जो छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार जारी है. सुरक्षाबल माओवादियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि इन इलाकों में शांति स्थापित की जा सके.
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…