देश

Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में 500 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 3 नक्सली ढेर, गोला-बारूद बरामद

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में अब तक पांच नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तीन नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से इंसास, 303 और 315 बोर की बंदूकें बरामद की गई हैं. इस ऑपरेशन में लगभग 500 जवानों की टीम ने हिस्सा लिया है और नक्सलियों के बड़े नेताओं को घेरने में सफलता पाई है. सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के सदस्य देवा उर्फ चैतू के मारे जाने का कयास है, जो अगर सही साबित हुआ तो यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जाएगी.

जवानों के साहस-शौर्य की सराहना

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुठभेड़ के बाद जवानों को बधाई दी और उनके साहस की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस अभियान में जवानों ने नक्सलियों को बड़ी चुनौती दी है और इस तरह के ऑपरेशन से नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिल रही है.

फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन जारी है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है. 500 जवानों की एक टीम इलाके में स्थित इंद्रावती नदी के पार नक्सलियों के बड़े कैडर के होने की सूचना के बाद वहां पहुंची थी. जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर गश्‍त

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. 20 मार्च को भी सुरक्षा बलों ने बीजापुर में एक बड़ी सफलता हासिल की थी, जहां 26 नक्सली मारे गए थे. इसके अलावा कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए थे. राज्य सरकार ने कहा है कि 31 मार्च से पहले देश को नक्सल मुक्त बनाने की योजना है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago