Nayab Singh Saini PM Modi meeting: हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता समेत हरियाणा के सभी भाजपा विधायक आगामी 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली इस हाई-लेवल बैठक को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री सैनी और प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता के साथ सभी पार्टी विधायकों के शामिल होने से पार्टी नेतृत्व को जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया (Feedback) लेने का सीधा अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता
इस बैठक का मुख्य फोकस हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से जुड़े राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी रहेगा. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेरने के लिए ड्रग्स की समस्या और खराब कानून-व्यवस्था को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने पर विचार किया जा सकता है.
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी ‘इंडिया ब्लॉक’ द्वारा बनाए जा रहे नैरेटिव और चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ अपनाए जा रहे आक्रामक रुख का मुकाबला करने पर भी मंथन होने की संभावना है. विपक्षी दल जहां 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?
बीजेपी राज्य स्तर पर इसका ठोस जवाब देने के लिए अपनी चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही है. इस मुलाकात से पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक स्पष्ट दिशा मिलने की पूरी उम्मीद है.
Haryana Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे लव स्टोरी का…
सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…
झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…
Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्थापित हो…
1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…
प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…