देश

Maharashtra Politics: शिवसेना जैसा होगा NCP का हाल? अजित पवार ने पार्टी पर ठोका दावा, बोले- एनसीपी के नाम पर ही लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब एनसीपी नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए. अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लिया तो साथ में छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अजित पवार के इस फैसले को शरद पवार ही नहीं बल्कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की कोशिशों को भी झटका माना जा रहा है. साथ ही साथ अजित पवार ने एनसीपी के नाम और सिंबल पर अपना दावा ठोक दिया है.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, “आज हमने महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है और मंत्री पद की शपथ ली है. विभागों पर बाद में चर्चा होगी. राष्ट्रीय स्तर पर सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हमने ये फैसला लिया है.” इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार के साथ प्रफुल पटेल भी नजर आए.

महाराष्ट्र के नवनियुक्त डिप्टी सीएम ने कहा, “कई लोग हमारी आलोचना करेंगे परन्तु हम उसे महत्व नहीं देते. हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे. इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है. हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट हैं. हमने NCP पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है. हम सभी चुनाव NCP के नाम पर ही लड़ेंगे.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, चाचा शरद पवार से बगावत कर शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजित पवार

सारे विधायक सहमत- अजित पवार

अजित पवार ने कहा, “हमने NCP के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया. हमने आज शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ अन्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.” उन्होंने कहा, “कुछ विधायकों से इस वक़्त संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि वे देश से बाहर हैं लेकिन मैंने उन सभी से बात की है और वे हमारे फैसले से सहमत हैं.” सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के साथ एनसीपी के 40 विधायक और 6 एमएलसी हैं. अगर इतनी बड़ी संख्या में विधायक अजित पवार के साथ चले जाते हैं तो निश्चित तौर पर शरद पवार के सामने बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि अब उनका अगला कदम क्या होता है.

दूसरी तरफ, सीट बंटवारे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी बहुत समय बाकी है. विकास के मुद्दे पर हम लोग साथ में आए हैं. लोकसभा चुनाव में पिछली बार उन्हें (विपक्ष) 4-5 सीटें मिली थीं, इस बार उतनी भी मिल पाएं तो बहुत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago