देश

New Parliament Building: नई संसद की गैलरी से जान सकेंगे स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी, दूसरे फेज में ऐसा होगा आर्टवर्क

New parliament Art Work: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में मोदी सरकार ने नया संसद भवन बनवाया है. इस संसद भवन में 5 हजार से ज्यादा कलाकृतियों (आर्टवर्क) को उकेरा गया है. सदन के अगले फेज के आर्टवर्क की तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं, जिसमें देश के स्वतंत्रता आंदोलन और भारत की परंपरा पर आधारित कलाकृतियां उकेरी जाएंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, नई संसद भवन में नए आर्टवर्क का डिजाइन और प्रस्ताव तैयार हैं, हालांकि उसके क्रियान्वयन में एक साल और लग सकता है. बताया जा रहा है कि अगले फेज में डाइनिंग हॉल को सजाने के लिए कलाकृति के अलावा लगभग 8 नई गैलरी बनाई जाएंगी, जो लोकसभा और राज्यसभा फोयर के बीच समान रूप से विभाजित हैं. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फेज 2 में संसद भवन की पहली मंजिल पर दो गैलरी होंगी, इनमें से एक गैलरी में देश के विकास में महिलाओं के योगदान और दूसरी गैलरी में स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाया जाएगा.

लोकसभा फोयर में आजादी की लड़ाई पर आधारित गैलरी
लोकसभा फोयर के ऊपरी फ्लोर पर 1857 से पहले की आजादी की लड़ाई पर आधारित गैलरी बनाई जाएगी. इसके अलावा दूसरी गैलरी 1857 से 1947 तक के तंत्रता संग्राम पर आधारित होगी. इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फोर आर्ट्स (IGNCA) के मेंबर-सेक्रेटरी सचिदानंद जोशी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई. सचिदानंद जोशी के मुताबिक, आईजीएनसीए संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा.

राज्यसभा फोयर में होंगी 4 गैलरी
इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फोर आर्ट्स (IGNCA) के मेंबर-सेक्रेटरी ने कहा कि राज्यसभा फोयर में कुल 4 गैलरी बनाई जाएंगी, जिसमें से दो गैलरी अपर ग्राउंड फ्लोर पर बनेंगी और दो गैलरी फर्स्ट फ्लोर पर होंगी, जिन्हें भारतीय परंपराओं और प्रकृति एवं पारंपरिक खेलों से भारतीयों के कनेक्शन को दिखाया जाएगा. आईजीएनसीए के मेंबर-सेक्रेटरी जोशी ने कहा कि बाकी दीवारों पर श्लोक और अन्य पवित्र प्रतीकों को उकेरा जाएगा.

2022 में दिया गया था आर्टवर्क के फर्स्ट फेज का ठेका
आईजीएनसीए के मेंबर-सेक्रेटरी जोशी के मुताबिक, फरवरी, 2022 में उन्हें आर्टवर्क के फर्स्ट फेज का ठेका मिला था, जिसे उन्हें एक साल में पूरा करने के लिए कहा गया था. हाालंकि, उसमें काफी वक्‍त लग गया. वो बताते हैं कि उन्हें भारत के मूल विचारों को ध्यान में रखकर डिजाइन करने को कहा गया था और भारत की सभ्यता को नई संसद के डिजाइन में प्रदर्शित करने के लिए भी कहा गया था. जोशी के मुताबिक, उन्हें यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि भारत के सभी क्षेत्रों और राज्यों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, चाचा शरद पवार से बगावत कर शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजित पवार

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago