देश

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 9 और 10 जून के लिए “हीट वेव” और “धूल भरी तेज हवाओं” का यलो अलर्ट जारी किया है. दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

IMD ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने साफ शब्दों में चेताया है कि दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. 11 जून से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, जब आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ 43 डिग्री तक रहने की संभावना है. हालांकि उमस बढ़ने से गर्मी की तीव्रता कम नहीं होगी.

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकेगा. इस दिन “गर्म और उमस भरा” मौसम तो रहेगा, लेकिन साथ ही “गर्जन के साथ बारिश” की भी संभावना जताई गई है. अगले दो दिनों यानी 13 और 14 जून को भी “आंधी-तूफान और बिजली गिरने” की चेतावनी के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं. 13 जून को तापमान गिरकर 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: आपको मालूम है? देश का ये गांव कहा जाता है ‘मिनी ब्राजील’, जानें मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बाशिंदों ने क्‍या कहा

38 डिग्री के आसपास बना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा. इस दौरान “नो वॉर्निंग” दर्शाई गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर से फिलहाल अस्थायी राहत मिल सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की लहर (हीट वेव) शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है. इससे लू लगने, थकान, सिर दर्द और यहां तक कि हीट स्ट्रोक की भी आशंका रहती है. ऐसे में नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि खुले आसमान के नीचे लंबे समय तक रहने से बचें और छायादार स्थानों में ठहरें.

हीट वेव और धूल भरी हवाओं से रहें सावधान

एनसीआर क्षेत्र के लिए आने वाले दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज एक तरफ जहां गर्मी से राहत का संकेत दे रहा है, वहीं अभी कुछ दिन हीट वेव और धूल भरी हवाओं के बीच सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago