देश

NCW अध्यक्ष ने कर डाली पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, ममता से मांगा इस्तीफा

संदेशखाली को लेकर देशभर में सियासत अब गर्मा चुकी है. वहीं अब तक सूबे की मुखिया ममता बनर्जी के वहां न जाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का दौरा करने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग तक कर डाली.  NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति शासन के बिना यहां पर महिलाएं सुरक्षित हैं. उन्हें(ममता बनर्जी) एक महिला के नाते वहां(संदेशखाली) जाना चाहिए तभी उन्हें वहां की स्थिति दिखाई देगी. अगर वे मुख्यमंत्री बनकर वहां जाएंगी तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.  यहां की लड़कियों और महिलाओं ने कहा है कि उन्हें TMC में शामिल होने के लिए कहा जाता है. सभी को सिर्फ TMC का प्रचार करने के लिए कहा जाता है और अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है.  मुख्यमंत्री को वहां जाने से कौन रोक रहा है?”

हर तरफ डर ही डर

इलाके का दौरा करने के बाद एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन ने कहा कि वहां रहने वाली महिलाओं को परेशान किया गया है और हालात खराब हैं. संदेशखाली की महिलाओं को प्रताड़ित किया गया है. मैंने पहले इतना दर्द नहीं देखा. वे डरी हुई हैं और यहां के हालात खराब हैं. महिलाएं मेरे सामने रो रही हैं. मैं पूरे दिन यहीं थी. यहां रहने वाले लोग डर के मारे अपनी युवा बेटियों को कहीं और रहने के लिए भेज रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, MSP गारंटी से कम कुछ नहीं होगा मंजूर, चौथे दौर की बातचीत बेनतीजा

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत करते हुए शर्मा ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति शासन के बिना यहां कुछ होगा. मैं पीड़ित महिलाओं के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने आई थी, लेकिन वे नहीं आए” आज मेरे पास 18 शिकायतों की प्रतियां हैं, जिनमें 2 बलात्कार और गंभीर छेड़छाड़ शामिल हैं.” पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में 10 दिनों से अधिक समय से बड़े पैमाने पर अशांति देखी जा रही है क्योंकि महिला प्रदर्शनकारी टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए कथित अत्याचारों के खिलाफ न्याय की मांग कर रही हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

13 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

16 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

32 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

42 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

54 minutes ago