देश

Earthquake In Kargil Ladakh: भूकंप से थर्राया देश का सबसे उत्तरी इलाका, 5.2 तीव्रता के झटकों से सहम गए लोग

Earthquake In Ladakh Today: हिमालय के आंचल वाला भारत का उत्तरी क्षेत्र हर महीने भूकंपीय गतिविधियां झेल रहा है. अब यहां रात में कारगिल के पास फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है, इससे पाक अधिकृत कश्मीर में कई घर-मकान ध्वस्त हो गए हैं.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सोमवार की रात 21:35 बजे लद्दाख प्रांत में भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने उस भूकंप की तीव्रता 5.2 बताई. कुछ ही देर बाद पाकिस्तान में भी लोग भूकंप से हुए नुकसान के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे.

इस भूकंप के बाद पीओके में पर्वतीय इलाकों में रह रहे लोगों में कोहराम मच गया. वहां से कई विचलित करने वाली तस्वीरें आई हैं. बहरहाल, भारत में कहीं जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. पड़ोसी मुल्क अफ़ग़ानिस्तान के लोगों ने ट्वीट कर बताया कि उनके यहां रात में (18:40 UTC) 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. उस भूकंप से तखर (Takhar Province) में कई आवास गिर गए. इसी प्रकार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कइयों ने भूकंप से हुए नुकसान के बारे में बताया.

अफगानिस्तान में भी भूकंप से रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा. कुछ लोग घरों से बाहर निकल भागे. (आपदा के बाद की एक फाइल फोटो)

यह भी पढ़िए: Earthquake In PAK: पाकिस्‍तान में भूकंप आ गया… अफगान बॉर्डर से सटे इलाकों में तेज झटकों से मचा हड़कंप

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से रात 12 बजे बताया गया कि लद्दाख में आए भूकंप की गहराई धरती में 10 किलोमीटर नीचे थी और उसकी तीव्रता 5.2 रही.

यह भी पढ़िए: नए साल की शुरूआत में ही जापान में दिखा बर्बादी का मंजर, भूकंप से दर्जनों लोगों की जान गई, आग लगने से 200 इमारतें जलीं; 32000 घरों की बिजली गुल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago