केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार ने अपने सफल 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी के अभूतपूर्व योगदान की जमकर सराहना की है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक बेहद मजबूत संदेश साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ‘युवाओं के नेतृत्व वाले विकास’ (Youth-led Development) के मंत्र को मजबूती से आगे बढ़ा रही है. आज भारत का युवा उन सेक्टर्स में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, जो न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में पिछले 12 सालों की सबसे बड़ी खूबी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पंख दिए हैं. उन्होंने सरकार की चार प्रमुख पहलों ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ को इस बदलाव का सबसे बड़ा पिलर बताया.
पीएम के मुताबिक, इन योजनाओं ने देश में एक ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर दिया है जिसने युवाओं के भीतर इनोवेशन (नवाचार), एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता की एक नई लहर पैदा कर दी है.
पीएम मोदी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज भारत दुनिया के सबसे बड़े और प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशंस में से एक बनकर उभरा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सफलता की ये नई और प्रेरणादायक कहानियां किसी बड़े मेट्रो शहर तक सीमित नहीं हैं बल्कि हमारे छोटे कस्बों और गांवों से निकलकर आ रही युवा शक्ति इन्हें लिख रही है. भारतीय युवा आज पारंपरिक नौकरियों के पीछे भागने के बजाय खुद ‘जॉब गिवर्स’ (रोजगार प्रदाता) बन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं
विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), स्पेस सेक्टर, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे अत्याधुनिक और जटिल क्षेत्रों में आज भारतीय युवा अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं.
सिर्फ तकनीक ही नहीं बल्कि खेल के मैदान पर भी युवाओं ने देश का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है. पीएम ने कहा कि सरकार द्वारा तैयार किए गए खेलों के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों को मिलने वाले चौतरफा समर्थन के कारण ही आज अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा भारतीय खिलाड़ी लगातार तिरंगे का गौरव बढ़ा रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…