खेल

कप्तान शुभमन गिल के टैटू का खुला राज! अफगानिस्तान सीरीज से पहले वायरल हुआ ‘सीक्रेट मैसेज’

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं. आमतौर पर गिल अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके एक खास टैटू ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी गर्दन के पीछे बना एक टैटू साफ नजर आ रहा है. तस्वीर सामने आते ही फैन्स इस टैटू का मतलब जानने के लिए उत्सुक हो गए.

टैटू का क्या मतलब? (Shubman Gill tattoo meaning)

दरअसल, शुभमन गिल की गर्दन के पीछे “(I > ∧ v)” जैसा एक सिंबल बना हुआ दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर इस टैटू को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह एक बेहद लोकप्रिय और प्रेरणादायक प्रतीक है, जिसका गहरा संदेश है.

इस टैटू का मतलब है, “मैं अपने जीवन के अच्छे और बुरे दौर से बड़ा हूं.” अंग्रेजी में इसे “I am greater than my highs and lows” कहा जाता है. यानी इंसान की पहचान सिर्फ उसकी सफलता या असफलता से नहीं होती, बल्कि वह इन दोनों परिस्थितियों से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है. शुभमन गिल का यह टैटू जीवन में सकारात्मक सोच और मजबूत मानसिकता का संदेश देता है. यही वजह है कि उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद फैन्स इस खास प्रतीक की जमकर चर्चा कर रहे हैं.

गिल द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह पहाड़ों और नीले-हरे पानी के बीच बेहद शांत माहौल में बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Your peace is your power” यानी आपका मानसिक सुकून ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. दिलचस्प बात यह है कि शुभमन गिल का यह टैटू पहली बार चर्चा में नहीं आया है. इससे पहले भी यह एक विज्ञापन में दिखाई दे चुका है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है.

1 बजे से शुरू होगा मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज, 13 जून से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले टॉस दोपहर 1 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 1:30 बजे फेंकी जाएगी.


ये भी पढ़ें: IND vs AFG: मैच शुरू होने से पहले आया बड़ा अपडेट, धर्मशाला से आई चौंकाने वाली खबर; फैंस की बढ़ी टेंशन


भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है. टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं.

वहीं, अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं. टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और स्टार स्पिनर राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

3 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

33 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

33 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

33 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

33 minutes ago