देश

मिशन 360 पर NDA: तोड़फोड़ के बाद भी दो-तिहाई से 41 सीटें दूर; मानसून सत्र में क्या है BJP का सीक्रेट प्लान?

देश की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर हुई ऐतिहासिक महा-बगावत ने विपक्ष के खेमे में तहलका मचा दिया है. जून में महाराष्ट्र के ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए, तो वहीं बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी के 20 सांसदों ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया. हालांकि, इसके बाद भी NDA के पास दो-तिहाई का पूरा बहुमत नहीं है. विपक्ष में मची इस भारी तोड़फोड़ के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. ऐसे में कई सियासी समीकरणों पर चर्चा हो रही है.

इस सत्र में केंद्र सरकार देश की दशा-दिशा बदलने वाले बड़े और कड़े संविधान संशोधन विधेयक लाने के लिए तैयार है. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही तैर रहा है कि इतनी बड़ी तोड़फोड़ के बाद भी एनडीए (NDA) दो-तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े से 41 सीटें दूर है. आइए समझते हैं लोकसभा बीजेपी इस 41 सीटों की कमी को कैसे पूरा करने का प्लान बना रही है.

क्या है लोकसभा का संवैधानिक नियम?

संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत किसी भी बड़े संवैधानिक संशोधन को पारित कराने के लिए सरकार को सामान्य बहुमत नहीं, बल्कि विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है. इसके लिए दो कड़े संवैधानिक नियमों को पूरा करना अनिवार्य है.

कुल सदन का बहुमत: सदन की कुल मौजूदा सदस्य संख्या 540 का दो-तिहाई यानी कम से कम 360 सांसदों का लिखित समर्थन होना चाहिए.

उपस्थित और मतदान: वोटिंग के दिन सदन में जितने सांसद उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उनमें से दो-तिहाई (2/3) का पक्ष में वोट डालना जरूरी है.

सदन के भीतर की मौजूदा स्थिति

शिवसेना (UBT) के 6 और टीएमसी के 20 बागी सांसदों के जुड़ने के बाद एनडीए का कुनबा बढ़कर 318 से 319 सांसदों तक पहुंच गया है. इस भारी इजाफे के बाद भी, पूर्ण मतदान की स्थिति में एनडीए विशेष बहुमत (360) के लक्ष्य से 41 से 42 सीटें कम है. इस तोड़फोड़ से पहले विपक्षी गठबंधन के पास 225 सांसद थे, जो अब घटकर केवल 199 के आसपास सिमट कर रह गए हैं.

कैसे पूरी होगी 41 सीटों की कमी?

इस 41 सीटों की खाई को पाटने और संविधान संशोधन को हर हाल में पास कराने के लिए भाजपा ने पर्दे के पीछे एक बेहद रणनीतिक और कूटनीतिक चक्रव्यूह तैयार किया है. सबसे पहले बीजेपी आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के 4 सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए संपर्क में है, जिससे यह दूरी घटकर 37-38 सीटों पर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें: खतरे में दागी माननीय: क्या है 130वां संविधान संशोधन विधेयक? 31वें दिन चली जाएगी कुर्सी

दो-तिहाई बहुमत की दूसरी शर्त का लाभ उठाने के लिए बीजेपी विपक्ष के भीतर ही असंतोष को हवा दे रही है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से नाराज चल रही द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के 22 सांसद और एनसीप-शरद पवार गुट के 8 सांसद यदि वोटिंग के दिन रणनीतिक रूप से सदन से वॉकआउट कर जाते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, तो सदन में मतदान करने वाले कुल सांसदों का आंकड़ा गिर जाएगा.

330 हो जाएगा 360 का आंकड़ा

यदि डीएमके और एनसीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियां मतदान प्रक्रिया से बाहर रहती हैं, तो दो-तिहाई विशेष बहुमत के लिए आवश्यक 360 का आंकड़ा घटकर महज 330 के आसपास आ जाएगा. इस बदली हुई परिस्थिति में एनडीए (319) के लिए कुछ निर्दलीय सांसदों और छोटे दलों के सहयोग से 330 का जादुई बैरियर तोड़ना बच्चों का खेल हो जाएगा. यही वजह है कि विपक्ष में मचे घमासान के बावजूद सरकार इस मानसून सत्र में परिसीमन और मंत्रियों से जुड़े सख्त विधेयकों को पटल पर रखकर देश की पूरी सियासत को एक नए मोड़ पर ले जाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

7 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

30 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

32 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago