देश

‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड’ मिलने पर कुलजीत सिंह चहल ने सफाई सेवकों के बीच बांटी मिठाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से प्रेरित होकर, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अपने प्रयासों के लिए NDMC को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया और प्रतिष्ठित ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है.

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज नई दिल्ली स्थित पालिका केंद्र में सफाई सेवकों के बीच मिठाई बांटी और इस कार्य में शामिल सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पूरी NDMC टीम और हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है, जिसने राजधानी को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है.

चहल ने इस पुरस्कार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा हुआ एक प्रेरक पड़ाव बताया और कहा कि NDMC स्वच्छता को बनाए रखने, हरित क्षेत्र बढ़ाने और अत्याधुनिक स्वच्छता तकनीकों को अपनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञान भवन में किया सम्मानित

उन्होंने बताया कि NDMC को ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड’ माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया.

चहल ने आगे बताया कि यह पुरस्कार NDMC के अध्यक्ष केशव चंद्र, दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और उन्होंने स्वयं संयुक्त रूप से प्राप्त किया, जो सामूहिक प्रयास की भावना को दर्शाता है. NDMC को 50,000 से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी’ के रूप में मान्यता दी गई है, जो विश्वस्तरीय स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और हरित पहलों में उसकी प्रतिबद्धता, नवाचार और नेतृत्व का प्रमाण है.

चहल ने NDMC क्षेत्र के निवासियों और आगंतुकों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह सम्मान किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि हर स्वच्छता सेवक, नागरिक और हितधारक का है, जिन्होंने स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय योगदान दिया है. आइए हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 की नींव को और मजबूत करें.’

इस अवसर पर सफाई सेवकों के साथ-साथ विभिन्न सर्किलों के सेनेटरी इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य की चिकित्सा अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं.


ये भी पढ़े: ‘दिवंगत सिद्धारमैया…’, ऑटो ट्रांसलेशन में मेटा के ब्लंडर ने मचा दिया बवाल, कर दी ऐसी गलती कि भड़क उठे सिद्धारमैया


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

13 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

28 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

32 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

47 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

53 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago