Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘दिवंगत सिद्धारमैया…’, ऑटो ट्रांसलेशन में मेटा के ब्लंडर ने मचा दिया बवाल, कर दी ऐसी गलती कि भड़क उठे सिद्धारमैया

Karnataka News: सिद्धारमैया ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेटा को टैग करते हुए एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स पर कन्नड़ भाषा को गलत ट्रांसलेट किया जा रहा है.

‘दिवंगत सिद्धारमैया…’, ऑटो ट्रांसलेशन में मेटा के ब्लंडर ने मचा दिया बवाल, कर दी ऐसी गलती कि भड़क उठे सिद्धारमैया - भारत एक्सप्रेस

Karnataka CM, Siddaramaiah, Meta, auto-translation error, Kannada to English, mistranslation, social media controversy, official communication, correction demand, misleading translation.

Karnataka News: मेटा की एक गलती ने कर्नाटक में बवंडर खड़ा कर दिया है. ये मामला किसी और से नहीं बल्कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़ा है. मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन ने सिद्धारमैया को दिवंगत बता दिया. दिलचस्प बात ये रही कि ये पोस्ट भी सिद्धारमैया ने ही किया था.

मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री भड़क उठे और उन्होंने मेटा को पत्र लिखकर कन्नड़ से अंग्रेजी में अनुवाद को सटीक बनाने और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं.

क्या है मामला?

दरअसल अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ये पोस्ट कन्नड़ भाषा में लिखी थी. जब मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन ने उनके पोस्ट को ट्रांसलेट किया तो उसने सीएम सिद्धारमैया को ही दिवंगत बता दिया.

जिसे देखते ही सिद्धारमैया भड़क उठे. उन्होंने इसपर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार करने की मांग की.

सिद्धारमैया ने मेटा को टैग कर कही ये बात

सिद्धारमैया ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेटा को टैग करते हुए एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स पर कन्नड़ भाषा को गलत ट्रांसलेट किया जा रहा है. जिससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं.

मेटा को लिखा पत्र

सिद्धारमैया ने अपने पोस्ट में आगे कहा है कि कन्नड़ से अंग्रेजी गलत ट्रांसलेट होने से यूजर्स गुमराह हो रहे हैं. हमने इसमें तत्काल सुधार करने के लिए मेटा को औपचारिक रूप से पत्र भी लिखा है.

इस संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने मेटा को एक ईमेल भेजा है. जिसकी फोटो सिद्धारमैया ने ट्वीट में एड किया है. जिसमें मांग की गई है कि कन्नड़ भाषा के लिए ऑटो ट्रांसलेशन फीचर को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism