नेहा बोरा के कथित बयान पर बवाल
Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. इस बार उनका एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिरों में पुजारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाती सुनाई दे रही हैं. वीडियो में उन्होंने ब्राह्मण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी टिप्पणी की है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
यह वीडियो भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शेयर किया है. प्रदीप भंडारी आरोप लगाते हुए कहते हैं कि नेहा बोरा के अंदर हिंदुओं के प्रति नफरत है. उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी सोच रखने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. हालांकि इस वीडियो की भारत एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता है.
प्रदीप भंडारी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नेहा बोरा कहती सुनाई दे रही हैं,
बिल्कुल सुरक्षा की जरूरत है और ब्राह्मणवादी व्यवस्था से ही सुरक्षा की जरूरत है. वो व्यवस्था जो कहती है कि गरीब, शूद्र, पशु और नारी ताड़ना के अधिकारी हैं. यह वही व्यवस्था है, जिसके चलते ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित हैं. उनका रेप होता है. मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं. ऐसी घटनाएं उन्नाव में, कठुआ में हम लोगों को देखने को मिलती हैं.
इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है. प्रदीप भंडारी ने कहा कि नेहा बोरा राहुल गांधी से प्रेरित हैं. उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयानों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है और वोट बैंक की राजनीति करती है.
Neha Bora poster girl of Rahul Gandhi displays her Hindu hate!
Says-“Pujaris rape in temple”
She is inspired from Rahul Gandhi who earlier had said “Mandiro main ladkiyon ke sath ched chad hoti hai”.
Congress Hates Hindus, loves vote bank!
Congress Soch is a threat to India’s unity!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 3, 2026
अक्टूबर के मध्य में भी नेहा बोरा का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वह बांग्लादेश में हुए आंदोलन की तारीफ करती और भारत में चल रहे प्रदर्शनों से उसकी तुलना करती नजर आई थीं.
उस दौरान नेहा बोरा ने कहा था कि जिस जेन-जी आंदोलन को देश में अलग-अलग जगह देखा जा रहा है, उसकी शुरुआत बांग्लादेश में हुई थी. उन्होंने बांग्लादेश के युवाओं को आंदोलन के जरिए रास्ता दिखाने और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी थी.
नेहा बोरा ने कहा था कि बांग्लादेश में शुरू हुआ आंदोलन लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों के लिए था. भारत में युवाओं का आंदोलन भी लोकतंत्र और वोटरों के अधिकारों के लिए है. उन्होंने यह भी कहा था कि बांग्लादेश के युवाओं की लड़ाई धार्मिक कट्टरता के खिलाफ थी और भारत के युवा भी इसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं.
नेहा बोरा के इस बयान पर भी भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि नेहा बोरा बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित हैं और चाहती हैं कि वहां जैसी स्थिति भारत में भी बने.
ये भी पढ़ें-नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
भंडारी ने कहा था कि यह राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि विद्रोह को बढ़ावा देने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी का मकसद लोकतांत्रिक विरोध के बजाय अराजकता को मान्यता देना है.
-भारत एक्सप्रेस
Israel Politics: इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…
Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर की गई…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने…
Oman Cargo Ship Attack: ओमान के समुद्री तट के पास कमर्शियल शिप 'एमएसवी अल जुसुफी'…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस…