देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर Neha Singh Rathore का बड़ा बयान,‘ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे…’

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. यह दर्दनाक मामला इंदौर की सोनम रघुवंशी से जुड़ा है, जिसने अपने पति राजा की हत्या हनीमून के दौरान करवा दी. बताया जा रहा है कि सोनम ने यह कदम अपने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया. इस मामले में सोनम समेत चार लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई सेलेब्स ने भी इस हत्याकांड की निंदा की है. इस बीच जानी-मानी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने भी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है.

Neha Singh Rathore ने दिया बयान

नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट साझा की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के चलते सभी महिलाओं को दोषी ठहराना गलत है. उनका मानना है कि जिस तरह सोशल मीडिया पर “तिरिया चरित्तर” जैसे नारे लगाए जा रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है.

उन्होंने लिखा, “विवाहेतर संबंधों के चलते सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी मारी जाती हैं. लेकिन ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे सभी पत्नियां हत्यारिन होती हैं. ये बहुत ही गंभीर बात है कि सोशल मीडिया पर इस जघन्य अपराध को भी मजाक बनाकर फैलाया जा रहा है. इसमें महिलाएं भी शामिल हो रही हैं, जो दुखद है.”

नेहा (Neha Singh Rathore) ने यह भी कहा कि इस हत्या में केवल महिला ही नहीं, उसका पुरुष साथी भी शामिल था, लेकिन लोग इस पर बात नहीं कर रहे. क्योंकि इससे ‘मनोरंजन’ का मजा खराब हो जाएगा और मीम्स बनाने वालों को परेशानी होगी. नेहा सिंह राठौर ने कहा, “समाज महिलाओं को नियंत्रित करना चाहता है, और इसके लिए उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश करता है. निडर और सवाल पूछने वाली महिलाएं समाज को खटकती हैं, क्योंकि वे बाकी महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं.”

रिश्ते में दरार आए, तो तलाक लेना बेहतर- नेहा सिंह

उन्होंने आगे कहा कि अगर रिश्ते में दरार आ चुकी है और साथ नहीं निभ पा रहा है, तो तलाक लेना बेहतर है. उन्होंने लिखा, “अगर साथ नहीं निभ रहा है तो अलग हो जाइए. तलाक लेकर शांति से रहना, जेल में चक्की पीसने से लाख गुना अच्छा है. समाज की चिंता मत कीजिए, उसे आपके रिश्ते की सच्चाई पहले से पता होती है.”

नेहा (Neha Singh Rathore) का मानना है कि महिलाओं को अपराध की जिम्मेदारी का प्रतीक बनाना एक खतरनाक सोच है और इससे समाज में महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम इस तरह की घटनाओं को मजाक की तरह नहीं लें, बल्कि गहराई से सोचें कि समाज में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं.

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलांग गया था. कुछ दिनों बाद राजा की लाश एक संदिग्ध हालात में मिली और सोनम गायब हो गई. बाद में जांच के दौरान सोनम, उसका प्रेमी और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रखा गया है. नेहा सिंह राठौर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में बहस छिड़ गई है कि क्या एक महिला के अपराध के चलते सभी महिलाओं पर सवाल उठाना सही है?

-भारत एक्सप्रेस

Roma Haider

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

16 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

18 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

32 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

46 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

1 hour ago