Nepal PM Prachanda ( फाइल फोटो)
Nepal PM: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं. नेपाल और भारत के बीच बेटी रोटी का संबंध है. अब इसी संबंध को बढ़ाने के लिए नेपाली पीएम भारत आए हैं. यहां वो पीएम मोदी से कई दौर की बातचीत करेंगे. दिसंबर 2022 में पद संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पुष्प कमल दहल की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है. उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.
बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे. आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वह अपनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Lucknow: मोदी सरकार के नौ साल आजाद भारत की विकास यात्रा में नौ रत्नों के समान: डॉ. दिनेश शर्मा
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. उन्होंने कहा, “सहयोग के सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं.” विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह यात्रा दोनों पक्षों द्वारा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को तेज करने के महत्व को दर्शाती है.
-भारत एक्सप्रेस
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…