वीडियो ग्रैब
New Parliament Water Leak Video: नई संसद भवन की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो तमिलनाडु (Tamilnadu) की विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि संसद भवन की नई इमारत से पानी टपक रहा है और फर्श पर छत से टपकने वाला पानी न फैले, इसके लिए नीचे एक बाल्टी लगाई गई है. इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हमला बोला है.
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है और कहा है “बाहर पेपर लीकेज, अंदर वॉटर लीकेज. राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी ही में पानी का रिसाव, नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर करता है, जो कि निर्माण पूरा होने के सिर्फ एक साल बाद ही सामने आई है. इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया गया.
इसी के साथ ही टैगोर ने भारी बारिश के कारण कल संसद लॉबी के अंदर पानी के रिसाव के बाद संसद भवन का गहन निरीक्षण करने के लिए सभी पार्टी सांसदों की एक विशेष समिति बनाने का अनुरोध किया है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने भी एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ‘जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनाई गई डिजाइन का हिस्सा होता है या फिर…’इसी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा है कि ‘इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे. क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है.’
बता दें कि भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. उसी दिन लोकसभा में स्पीकर के आसन के पास सेंगोल भी स्थापित किया गया था. हालांकि विपक्ष ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था और इवेंट का बायकॉट किया था. नए भवन में सदन की औपचारिक कार्यवाही 19 सितंबर 2023 से शुरू हुई थी. मालूम हो कि 20,866 वर्ग मीटर में फैला नया संसद भवन, पुरानी इमारत से कहीं ज्यादा सदस्यों के बैठने की क्षमता रखता है. लोकसभा में 888 सीटें और राज्यसभा में 384 सीटें हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…