ओलंपिक

Paris Olympics Medal Tally: मेजबान फ्रांस मेडल टैली में पिछड़ा, टॉप पर काबिज हुआ चीन, जानें भारत कौन-से नंबर पर

Paris Olympics 2024: फ्रांस में हो रहे ओलंपिक गेम्‍स में चीन सबसे आगे चल रहा है. चीन ने पूल और शूटिंग रेंज में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिमनास्टिक में दो रजत पदक जीते और गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली में टॉप पर कब्जा किया, जबकि जापान दूसरे और मेजबान फ्रांस तीसरे स्‍थान पर हो गया है.

ओलंपिक की प्रतियोगिताओं के छठे दिन गुरुवार से पहले चीन के नाम 9 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक हैं, जिससे उसके खाते में कुल 19 पदक आए. वहीं, मेजबान फ्रांस ने महिलाओं की ट्रायथलॉन और रग्बी सेवन्स में पदक जीते. जबकि तैराकी, घुड़सवारी और तलवारबाजी में उसने 8 स्वर्ण सहित कुल 26 पदक जीते.

जापान 15 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसका

पेरिस ओलंपिक की मेडल टेली में जापान 15 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जिनमें उसके 8 स्वर्ण शामिल हैं. वहीं, फ्रांस तीसरे, ऑस्ट्रेलिया 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है. जबकि ग्रेट ब्रिटेन 17 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जिनमें से छह स्वर्ण पदक हैं.

भारत 36वें स्थान पर, अभी एक भी गोल्‍ड नहीं आया

दो कांस्य पदकों के साथ भारत मेडल टैली में 36वें स्थान पर है. हमारे पास अभी एक भी गोल्‍ड मेडल नहीं आया.

मेडल टैली

टॉप- 5 और भारत:

1. चीन (9 स्वर्ण , 7 रजत और 3 कांस्य); कुल 19

2. फ्रांस (8 स्वर्ण , 10 रजत और 8 कांस्य); कुल 26

3. जापान ( 8 स्वर्ण , 3 रजत और 4 कांस्य); कुल 15

4. ऑस्ट्रेलिया (7 स्वर्ण , 6 रजत और 3 कांस्य); कुल 16

5. ग्रेट ब्रिटेन (6 स्वर्ण , 6 रजत और 5 कांस्य) ; कुल 17

39. भारत (0 स्वर्ण , 0 रजत और 2 कांस्य)

भारत को 1 अगस्त को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है. दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं. उनके पास देश को तीसरा मेडल दिलाने का मौका है.

1 अगस्त को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

सुबह 11 बजे: पुरुषों की 20 किलोमीटर की रैपिड वॉक स्पर्धा में अक्षदीप, विकास और परमजीत सिंह भाग लेंगे.

दोपहर 12 बजे से: बैडमिंटन में पुरुष एकल के 16वें राउंड में लक्ष्य सेन का मुकाबला होगा.

दोपहर 12:30 बजे: गोल्फ में पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले (पहला राउंड) शुरू होगा, जिसमें शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर हिस्सा लेंगे.

दोपहर 12:50 बजे: महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक फाइनल स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी प्रतिस्पर्धा करेंगी.

दोपहर 1 बजे: निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष फाइनल में स्वप्निल कुसाले हिस्सा लेंगे.

दोपहर 1:30 बजे: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में बेल्जियम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

दोपहर 2:30 बजे: महिला मुक्केबाज निखत जरीन का मुकाबला 50 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में होगा.

दोपहर 2:31 बजे: पुरुष तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 में अपना दमखम दिखाएंगे.

दोपहर 3:30 बजे: महिला निशानेबाज शिफ्ट कौर समरा और अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा की क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगी.

दोपहर 3:45 बजे: सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुष डिंगी आईएलसीए7 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगे.

शाम 4:30 बजे: बैडमिंटन में पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे.

रात 7:05 बजे: सेलिंग में नेत्रा कुमारन महिला डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगी.

रात 10 बजे के बाद: बैडमिंटन में महिला एकल में पीवी सिंधु का राउंड ऑफ 16 मुकाबला होगा.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

18 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

56 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago