देश

Congress President चुनाव में आया नया ट्विस्ट, शशि थरूर के बाद एक और बड़े नेता ने लिया नामांकन पत्र

नई दिल्ली-  कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की आपस में होड़ लगी हुई है.  राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आला कमान से नराजगी और फिर मध्य-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की एंट्री होने के बाद जंहा एक तरफ पार्टी के सीनियर लीडर  शशि थरूर ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया है तो वहीं  अब पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल भी अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं. बंसल ने सोमवार की शाम होते होते अपनी इच्छा जाहिर कर ही दी औऱ नामांकन फार्म ले लिए. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि उन्होने यह फार्म खुद के लिए लिया है या अपने किसी समर्थक के लिए.

दिल्ली में हुई थी हाईकमान की बैठक

दिल्ली के 10 जनपथ में कांग्रेस की हाईकमान बैठक हुई थी.बैठक खत्म होने के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि, संगठन चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को हमने जानकारी दी है और मतदाता पहचान पत्र भी तैयार कराएं हैं वह भी उन्हें सौंपे हैं. उन्होने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक की अहम जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता शशि थरूर के यहां से उनके अधिकृत व्यक्ति फॉर्म लेकर गए हैं, वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल नामांकन का दो फार्म अपने साथ ले गए हैं.

अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान के बाद गहलोत ने हाई कमान के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजा दिया था. जिसके बाद यह साफ था कि इसका खामियाजा अब उन्हे भुगतना पड़ सकता है.  कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद से बाहर किया जा रहा है और संभावना है कि शीर्ष पद के लिए कुमारी शैलजा पर विचार किया जा सकता है, जबकि राहुल गांधी की पसंद के.सी. वेणुगोपाल हैं.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

18 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

21 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago