देश

टीवी पर Zakir Naik को लेकर बहस के दौरान मौलाना से भिड़े आचार्य, चले लात-घूंसे… फिर क्या हुआ?

एक प्रमुख समाचार चैनल (TV Channel) पर लाइव डिबेट (Live Debate) उस समय लड़ाई में बदल गई जब पैनलिस्टों ने एक दूसरे पर थप्पड़ और घूंसे बरसाए. भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक (Zakir Naik) की पाकिस्तान (Pakistan) यात्रा पर टीवी बहस ने उस समय एक बदसूरत मोड़ ले लिया, जब हिंदू (Hindu) और मुस्लिम (Muslim) पक्ष का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले दो पैनलिस्टों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया.

इसलिए हुआ विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आचार्य विक्रमादित्य (Acharya Vikramaditya) नाम के व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया है, ‘हम लोगों को इंसान बनना सिखाते हैं, जानवर नहीं. व्यक्ति को बदत​मीजी नहीं करना चाहिए.’ इस बात के साथ ही आचार्य अपना आपा खो देते हैं और अपने बगल में खड़े पैनलिस्ट हाजिक खान (Haziq Khan) को थप्पड़ मारने की कोशिश करते हैं. इसके बाद ​हाजिक उन्हें एक घूसा जड़ देते हैं.

हाजिक खान ने कथित तौर पर भगवान कृष्ण की 16,000 पत्नियां होने के प्रचलित मिथक का हवाला देते हुए टिप्पणी की थी. इससे आचार्य विक्रमादित्य बेहद क्रोधित हो गए और उन्होंने हाजिक खान को थप्पड़ मारने की कोशिश की.

गालियां भी दी गईं!

इसके बाद हुई लड़ाई में हाजिक खान ने लाइव टीवी पर आचार्य को थप्पड़ मारा और इस दौरान गालियां भी दी गईं. इस टीवी डिबेट के वीडियो को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा. यह स्पष्ट नहीं है कि क्लिप खत्म होने के बाद क्या हुआ. हालांकि, थप्पड़ और गाली-गलौज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना दिया.

यह पहली बार नहीं है कि न्यूज चैनल पर लाइव टीवी डिबेट के दौरान पैनलिस्टों के बीच हाथापाई हुई है. दरअसल, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे इस तरह की बहसों की जरूरत और डिबेट शो में पैनलिस्टों के चयन पर सवाल उठते रहे हैं.

बीते सितंबर महीने में टीवी बहस के दौरान पत्रकार और पूर्व राजनेता आशुतोष ने लेखक आनंद रंगनाथन के साथ बहस की और आरोप लगाया कि आनंद डिबेट के दौरान उनका अपमान करने की कोशिश कर रहे थे.

अक्टूबर 2023 में तेलंगाना में लाइव टीवी पर एक बहस उस समय हिंसक हो गई जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक केपी विवेकानंद बहस के दौरान भाजपा उम्मीदवार कुना श्रीशैलम गौड़ पर हमला कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago