देश

UAPA के तहत गिरफ्तार न्यूजक्लिक के फाउंडर की जमानत मामले पर कोर्ट में सुनवाई, दिल्‍ली पुलिस ने दीं ये दलीलें

Prabir Purkayastha And Amit chakravarty: गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार आरोपी और न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की ज़मानत मामले पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यूजक्लिक के HR अमित चक्रवर्ती के वकील ने दिल्‍ली पुलिस के खिलाफ दलीलें दीं और जमानत की गुहार लगाई. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने अमित चक्रवर्ती की ज़मानत अर्ज़ी का विरोध किया.

संवाद सूत्रों के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट में प्रबीर पुरकायस्थ के वकील ने कहा कि FIR में उनको आरोपी नहीं बनाया गया है. प्रबीर पुरकायस्थ के वकील ने कहा कि प्रबीर का न्यूज़ क्लिक में सिर्फ 0.09% शेयर है, उनका पत्रकारिता या मैनेजमेंट में कोई रोल नहीं हैं. इसी तरह अमित चक्रवर्ती के वकील ने कहा कि हमारे मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, ऐसे में अदालत को केस डायरी देखनी चाहिए कि क्या आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया में आरोप सही साबित हो रहे हैं या नहीं. आरोपी के वकील ने कहा कि अदालत को देखना होगा कि मेरे खिलाफ क्या मैटीरियल रिकॉर्ड पर उपलब्ध है.

अमित चक्रवर्ती की ज़मानत अर्ज़ी का विरोध

कोर्ट के समक्ष जमानत अर्ज़ी की सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर दिल्ली पुलिस ने सवाल उठाया. दिल्ली पुलिस ने अमित चक्रवर्ती की ज़मानत अर्ज़ी का विरोध किया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि अमित को सेक्शन 437 के तहत ज़मानत अर्ज़ी दाखिल करना चाहिए. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में हैं.

यह भी पढ़िए: न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर हार्ड डिस्ट का डेटा भी लिया, UAPA के तहत केस दर्ज

कोर्ट में अब 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

अब पटियाला हाउस कोर्ट 24 नवंबर को अगली सुनवाई करेगा, जहां UAPA के तहत गिरफ्तार आरोपी और न्यूजक्लिक के HR अमित चक्रवर्ती की ज़मानत पर बहस होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago