देश

Delhi Beautification: शाहदरा में 60 स्थलों पर NFL कलात्मक वॉल पेंटिंग से करा रहा ऐसा सौंदर्यीकरण, मन-मोहक है चित्रकारी

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रोग्राम के तहत शाहदरा नॉर्थ जोन में व्यापक वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत रोहताश नगर के तिकोना पार्क (जिसे चंद्रशेखर आजाद पार्क के नाम से भी जाना जाता है) से की.

इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और जागरूकता से भरपूर बनाना है. कलाकारों ने पार्क की दीवारों पर पारंपरिक भारतीय शैलियों में चित्रकारी की, जिसमें सजी-सजाई महिलाओं, कमल के फूल, पत्तियों और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा गया. लाल-नारंगी रंगों में कमल पकड़े एक महिला का बड़ा चित्र और पीली दीवार पर रंग-बिरंगे फूलों का डिजाइन विशेष आकर्षण का केंद्र बने. पार्क की छोटी संरचनाओं को भी कला में समाहित किया गया, जिससे स्थान अधिक जीवंत और प्रेरणादायक हो गया.

वायु प्रदूषण के बावजूद ऐसे दमका रहे दिल्‍ली

NFL के खास अभियान के तहत कुल 60 स्थलों पर वॉल पेंटिंग कार्य होगा. प्रतिभा स्कूल सेंट्रल (रोहताश नगर) सहित अन्य जगहों पर भी सांझी-सांवरिया जैसी लोक कलाओं से प्रेरित चित्र बने, जो महिलाओं की सशक्त छवियों को दर्शाते हैं. NFL के सीवीओ अमित कुमार शर्मा, आईआरएस (पूर्व एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन अतिरिक्त आयुक्त) ने इसकी निगरानी की. उन्होंने कहा, “स्वच्छ, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थान किसी भी आधुनिक शहर की पहचान होते हैं. एनएफएल का यह प्रयास नागरिकों में स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है.” स्थानीय निवासी इसकी सराहना कर रहे हैं, इसे शहरी सौंदर्य और सामाजिक चेतना का उत्कृष्ट मॉडल बता रहे. एक निवासी ने कहा कि ये चित्र न केवल दीवारों को सजाते हैं, बल्कि बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा जगाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar New Govt Oath: PM मोदी से लेकर 12 CM तक, गांधी मैदान में शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा, Nitish Kumar लेंगे शपथ

एनएफएल की प्रतिबद्धता, अभियान का शुभारंभ

यह अभियान निशचय निशा जन फाउंडेशन के सहयोग से चला. कंपनी की यह पहल स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर शहरी पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देगी. पहले भी NFL ने इसी जोन में इसी तरह के प्रयास किए थे, जो सफल रहे. कुल मिलाकर, यह CSR का प्रयास दिल्ली को अधिक रंगीन और जागरूक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago