Swabhiman Apartments in Delhi: दिल्ली में भाजपा के लोकप्रिय नेता मनोज तिवारी ने नगर निगम के चुनावों के मद्देनजर आज अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए खूब जनसंपर्क किया. उन्होंने अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झुग्गी वासियों को 1650 फ्लैट्स आवंटित किए गए हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया.
मनोज तिवारी के आने पर हजारों लोगों की भीड़ ने नारेबाजी और तालियां बजाकर अपना उत्साह व्यक्त किया. खुशी जताते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “यह सोसाइटी उन लोगों के लिए एक नई शुरुआत है, जो लंबे समय से झुग्गियों में रहने को मजबूर थे. पीएम मोदी की पहल से इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है.”
उन्होंने कहा, ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में आधुनिक सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, और गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं. यह परियोजना दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा चलाई गई है, जिसके तहत झुग्गी वासियों को सस्ती दरों पर फ्लैट्स दिए गए हैं. प्रत्येक फ्लैट की लागत सरकार पर 25 लाख रुपये पड़ी, जबकि लाभार्थियों को मात्र 1.42 लाख रुपये देने हैं. तिवारी ने आगे कहा, “यहां के लोगों ने मुझे जिस प्यार और समर्थन से घेरा, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है.”
इस कार्यक्रम के दौरान कई लोग सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे. तिवारी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार झुग्गी वासियों के कल्याण के लिए और भी योजनाएं लाएगी.
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…