राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार में 38 छात्रों के जहरीली गैस से बीमार होने के मामले में संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर, रिपोर्ट तलब किया है. एनएचआरसी ने चार सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है.
यह घटना 22 जनवरी की है. छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार जिले में एक नजदीकी सीमेंट फैक्ट्री से धुंआ निकलता हुआ पाया गया. इसके चलते 38 छात्रों को उल्टी और बेचैनी होने लगी और वो बेहोश हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनएचआरसी ने 23 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर यह संज्ञान लिया है.
प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट प्लांट कचरे को विघटित करने और वैकल्पिक ईंधन तैयार करने के लिए फॉस्फोरस पेंटासल्फाइड रसायन का उपयोग कर रहा था. माना जा रहा है कि कथित प्रक्रिया को गति देने के लिए, प्लांट कभी-कभी अधिक मात्रा में रसायनों का इस्तेमाल करता है, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है. विवेक विहार…
Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…
Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…
Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…