Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जहरीली गैस से बीमार हुए 38 छात्रों के मामले में NHRC ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से मांगा रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार में छात्रों के जहरीली गैस से बीमार होने के मामले का संज्ञान लिया और राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. 22 जनवरी को एक सीमेंट फैक्ट्री से निकल रहे धुएं के कारण 38 छात्र बीमार हो गए थे.

NHRC
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार में 38 छात्रों के जहरीली गैस से बीमार होने के मामले में संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर, रिपोर्ट तलब किया है. एनएचआरसी ने चार सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है.

छात्रों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

यह घटना 22 जनवरी की है. छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार जिले में एक नजदीकी सीमेंट फैक्ट्री से धुंआ निकलता हुआ पाया गया. इसके चलते 38 छात्रों को उल्टी और बेचैनी होने लगी और वो बेहोश हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनएचआरसी ने 23 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर यह संज्ञान लिया है.

प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट प्लांट कचरे को विघटित करने और वैकल्पिक ईंधन तैयार करने के लिए फॉस्फोरस पेंटासल्फाइड रसायन का उपयोग कर रहा था. माना जा रहा है कि कथित प्रक्रिया को गति देने के लिए, प्लांट कभी-कभी अधिक मात्रा में रसायनों का इस्तेमाल करता है, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है.

-भारत एक्सप्रेस


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital