राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2024 में श्रीनगर के संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी और कई अन्य नागरिक घायल हो गए थे.
NIA ने जम्मू स्थित विशेष अदालत में दायर अपनी चार्जशीट में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS/ISJK से जुड़े शेख उसामा यासीन, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर नाइक के नाम शामिल किए हैं. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. उसामा और उमर को हमले के चार दिन बाद, 7 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अफनान को 8 नवंबर को पकड़ा गया था. जांच में सामने आया कि अफनान ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी.
NIA की जांच के अनुसार, इस हमले की योजना आतंक का माहौल बनाने तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने के मकसद से बनाई गई थी. एजेंसी ने इस हमले में अन्य आतंकी संगठनों की संभावित संलिप्तता के भी सबूत जुटाए हैं, जो सीमा पार से संचालित आतंकी एजेंडों को बढ़ावा दे रहे हैं.
यह मामला (RC-01/2025/NIA/JMU) NIA द्वारा 31 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था. एजेंसी अभी भी मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हमले में शामिल नेटवर्क की पहचान की जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग 'जय…
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…