Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

2024 श्रीनगर संडे मार्केट ग्रेनेड हमले में NIA ने तीन ISIS/ISJK से जुड़े आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

श्रीनगर संडे मार्केट ग्रेनेड हमले मामले में एनआईए ने ISIS/ISJK से जुड़े तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. हमले में एक महिला की मौत और कई घायल हुए थे.

Pakistan, Terrorism, Kashmir

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2024 में श्रीनगर के संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी और कई अन्य नागरिक घायल हो गए थे.

NIA ने जम्मू स्थित विशेष अदालत में दायर अपनी चार्जशीट में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS/ISJK से जुड़े शेख उसामा यासीन, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर नाइक के नाम शामिल किए हैं. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. उसामा और उमर को हमले के चार दिन बाद, 7 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अफनान को 8 नवंबर को पकड़ा गया था. जांच में सामने आया कि अफनान ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

NIA की जांच के अनुसार, इस हमले की योजना आतंक का माहौल बनाने तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने के मकसद से बनाई गई थी. एजेंसी ने इस हमले में अन्य आतंकी संगठनों की संभावित संलिप्तता के भी सबूत जुटाए हैं, जो सीमा पार से संचालित आतंकी एजेंडों को बढ़ावा दे रहे हैं.

यह मामला (RC-01/2025/NIA/JMU) NIA द्वारा 31 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था. एजेंसी अभी भी मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हमले में शामिल नेटवर्क की पहचान की जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital