NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) से जुड़े हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट जम्मू स्थित एनआईए विशेष अदालत में दायर की गई है. आरोपियों में वाहन चालक वहीद उल जफूर और मुबाशिर मकबूल मीर शामिल हैं. दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित हिज्बुल मुजाहिदीन के हैंडलर्स के संपर्क में थे.
30 जून 2024 को बारामुला जिले के माछीपोरा, राशिदाबाद में सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए एक नाके (चेक पॉइंट) पर यह जब्ती हुई थी. जब सुरक्षा बलों ने वहीद के वाहन को रोकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया. वाहन और वहीद की तलाशी के दौरान हथियार, विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.
जांच के दौरान वहीद ने खुलासा किया कि वह हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम कर रहा था. उसके श्रीनगर स्थित मुझगुंग घर की तलाशी में भी आपत्तिजनक सामग्री मिली. जांच में पता चला कि दूसरा आरोपी मुबाशिर मकबूल मीर भी इस साजिश में शामिल था और उसे भी बाद में गिरफ्तार किया गया. मुबाशिर पर वहीद को आर्थिक मदद देने का भी आरोप है.
-भारत एक्सप्रेस
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…