लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों का चुनाव 7 फरवरी को कराएं, महिला वकीलों के लिए आरक्षण का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों का चुनाव अगले साल 7 फरवरी को कराएं जाएं. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति रेखा पल्ली एवं न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की पूर्ण पीठ ने वकीलों के तकरे पर विचार करने के अलावा चुनाव जल्द कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को ध्यान में रखते हुए यह तिथि तय की है.

तय तारीख पर होंगे चुनाव

पूर्ण पीठ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कोई कानूनी बाधा न होने की दशा में चुनाव 7 फरवरी को कराएं जाएं. उसने इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव जल्द कराने को लेकर 10 जनवरी या उससे पहले सभी कदम उठा लें. वे जांच प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग का गठन कर लें. इससे पहले मार्च में कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली में सभी बार एसोसिएशनों की कार्यकारी समिति के चुनाव एक ही दिन एक साथ दो साल की समान अवधि पर कराएं जाएं. इस साल के लिए 19 अक्टूबर को चुनाव कराने को कहा था.

ये भी पढ़ें: मैंने यहां मिनी हिंदुस्तान देखा: कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय से बोले PM Modi

महिला वकीलों के लिए आरक्षण का निर्देश

इसके बाद महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आगामी चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने फिर दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों में महिला वकीलों के लिए तीन पदों के आरक्षण का निर्देश दिया था. इसके अलावा जिला बार एसोसिएशनों में कोषाध्यक्ष का पद तथा अन्य कार्यकारी समिति के 30 फीसदी पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित करने को कहा था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

27 seconds ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

20 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago