Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति विपिन को पुलिस ने गोली मारी है.

Vipin

निक्की के हत्यारे पति को पुलिस ने मारी गोली.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति विपिन (Vipin) को पुलिस ने गोली मारी है. विपिन पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गोली उसके पैर में लग गई.

पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विपिन भाटी (Vipin) को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी, उसी दौरान सिरसा चौराहे पर विपिन पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश करने लगा, और पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया. पुलिस कर्मियों ने बचाव में फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया.

Vipin की शादी निक्की से 2016 में हुई

निक्की की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भाटी (Vipin) से हुई थी. पिछले दिनों, निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और फिर जलाकर मार डाला. निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाया. निक्की को उसके बेटे के सामने आग लगाई गई.

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था, जिसमें बताया गया कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालांकि, निक्की की पहले ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

उसकी बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई थी, ने आरोप लगाया कि निक्की की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उनका परिवार ससुराल वालों की 36 लाख रुपए की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाया. कंचन ने आरोप लगाए, “हमें लगातार परेशान किया जाता था. वे कहते रहे कि शादी के दौरान उन्हें यह-वह नहीं मिला. उन्होंने हमारे परिवार से 36 लाख रुपए की मांग की.”

यह भी पढे़ें- “बेटे के सामने मां के शरीर पर तेल छिड़ककर लगा दी आग…”, दहेज को लेकर ग्रेटर नोएडा के निक्की को ससुरालियों ने दी खौफनाक मौत

उसने बताया कि दहेज की मांग के लिए उसे भी प्रताड़ित किया गया और पीटा गया. कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया. बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital