Bharat Express DD Free Dish

निक्की हत्याकांड में पति के अवैध संबंधों का खुलासा, देखें विपिन भाटी का वायरल वीडियो

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के बाद आग में जलाकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसका एक लड़की के साथ संबंध का वीडियो वायरल हो रहा है.

Nikki Murder Case Husband Vipin Bhati Extramarital Affair Old Video Viral

निक्की हत्याकांड: विपिन भाटी का वीडियो वायरल

Nikki Murder Case: दहेज की आग में एक और ज़िंदगी राख हो गई… लेकिन ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में सिर्फ दहेज का लालच ही नहीं, बल्कि कुछ और भी सामने आया है. निक्की नाम की एक विवाहिता को उसके ही पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, और अब इस जघन्य अपराध के पीछे पति के अवैध संबंधों का खुलासा भी हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ एक बर्बर हत्या नहीं है, बल्कि एक गहरी साजिश का नतीजा है. इसकी कड़ियां एक साल पुराने वीडियो से जुड़ रहा है. जिसमें विपिन भाटी एक लड़की के साथ नजर आ रही है.

आरोपी पति का पुराना वीडियो (Nikki Murder Case Husband Video)

विपिन का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ कार में पकड़ा गया था. इस वीडियो में कुछ लोग उसे पकड़कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो 2024 का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि विपिन का इस लड़की के साथ पुराना संबंध है. अभी भी वह इसके साथ संबंध में था. इसी कारण भी उसने दहेज और हत्या का अंजाम दिया है. हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई दावा नहीं किया गया है.

मृतका की बहन कंचन ने बताया कि निक्की को जिंदा जलाने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि विपिन का एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतका के पिता भिखारी सिंह ने भी विपिन पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार (Nikki Murder Case Husband Arrested)

पुलिस ने इस मामले में पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: कैसे होती है कुत्तों की नशबंदी? जानें ऑपरेशन से रिकवरी तक पूरी प्रक्रिया

मृतका के परिवार और समाज में आक्रोश

मृतका के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने थाने का घेराव किया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की. पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.इस घटना से समाज में आक्रोश है. लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मृतका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read