देश

निक्की यादव हत्याकांड: पिता का अहम खुलासा- फ्लैट में मिला था लिव-इन पार्टनर के साथ शादी का सर्टिफिकेट

निक्की यादव हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. निक्की यादव के पिता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय कई महत्वपूर्ण खुलासा किया है. द्वारका कोर्ट में दर्ज बयान में निक्की यादव के पिता ने कहा है कि निक्की के फ्लैट की तलाशी के दौरान, दिल्ली पुलिस को निक्की और उसके लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत का विवाह प्रमाण-पत्र मिला था, और साहिल के फ्लैट से भी विवाह प्रमाण-पत्र मिला था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में साहिल गहलोत, उसके पिता और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में निक्की यादव के पिता के अलावे उसकी बहन का भी बयान दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि निक्की के मोबाइल पर कॉल किया था जो बंद पाया गया था. उन्होंने निक्की की बेटी निधि द्वारा अपना नंबर दिए जाने के बाद साहिल से भी बात की थी. उन्होंने साहिल के पिता से भी बातचीत की थी.

अपने बयान में उन्होंने कहा कि निक्की देहरादून गई है और उसका फोन उसके पास है. साहिल ने उन्हें बताया था कि वह अपनी शादी में व्यस्त है. वह निक्की की तलाश में जाएगा. निक्की के पिता के आगे बयान दिया कि 14 फरवरी 2023 को उन्हें दिल्ली पुलिस ने सूचित किया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है और उसका शव मितराऊन में मिला है. वही गवाही के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक ने कहा कि गवाह पुलिस को दिए गए अपने बयान से मुकर रहा है. जिरह के दौरान निक्की के पिता ने कहा कि उनकी छोटी बेटी निधि 11 फरवरी 2023 को झज्जर में घर आई और उन्हें बताया कि 10 फरवरी को साहिल की शादी है.

जब निक्की को यह पता चला तो उसने 9 फरवरी को साहिल को फ्लैट में बुलाया था. साहिल और निक्की के बीच उसकी शादी के मुद्दे पर झगड़ा हुआ क्योंकि उसने उसे बताया था कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है. अगली सुबह साहिल निक्की को अपनी कार में लेकर फ्लैट से निकल गया. 16 नवंबर को कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. इस हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120B पार्ट 1 और 34 के तहत दाखिल की गई है. ये धाराएं हत्या, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश से संबंधित है. यह चार्जशीट 576 पेज की है.

निक्की यादव की कथित तौर पर फरवरी 2023 में साहिल ने हत्या कर दी थी, और बाद में उसका शव मित्राउन गांव के एक ढाबे में रेफ्रिजरेटर में मिला था. जांच के दौरान निक्की यादव के उत्तम नगर स्थित फ्लैट से क्राइम ब्रांच को एक अहम डायरी मिली थी. 50 पेज की डायरी में निक्की ने अपने जीवन के सुखद और दुखद पलों को लिखा है. निक्की ने लिखा है कि साहिल को अपना साथी पाकर वह पृथ्वी पर अपने को सबसे भाग्यशाली युवती महसूस कर रही है.

दुनिया में कोई भी साहिल से बेहतर नही है. डायरी के आखिरी के कुछ पन्नों में निक्की ने अपनी उदासी और अवसाद के बारे में लिखा है. आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र  हत्या के मामले में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है. इस केस में कई वर्षों तक मुकदमा चला था और वीरेंद्र सिंह को अदालत ने दोषी ठहराया था. हालांकि बाद में उसने सजा के खिलाफ अपील की और हाई कोर्ट द्वारा उसे बरी कर दिया गया था. वीरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला जून 1997 में दर्ज किया गया था और यह गांव में एक विवाद से संबंधित था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago