देश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने CJI को लिखा पत्र, वकीलों का अपमान करने वाले जजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachu) को चिठ्ठी लिखी है. चिठ्ठी में वकीलों का अनादर करने वाले जजों की शिकायत करते हुए जजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई गई. जजों पर वकीलों द्वारा आरोप लगाया गया है कि सुनवाई के दौरान वो फटकार लगाते हैं, या इस तरह की बातें कहते है, जिससे वकीलों का अपमान होता है.

सीजेआई को लिखी गई चिठ्ठी में न्यायिक अखंडता की रक्षा के लिए सुधारों की भी मांग की गई है. चिठ्ठी में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आचार संहिता स्थापित करने की तत्काल जरूरत है. बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा ने चिठ्ठी में यह भी कहा है कि शिष्टाचार बनाये रखने आवश्यक है कि जज, वकीलों, वादियों और अदालत के कर्मचारियों के साथ सम्मान पूर्वक और पेशेवर तरीके से बातचीत करें.

ये भी पढ़ें- ई-सिगरेट तस्करी मामला: यश टेकवानी को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत, कुछ शर्तों के साथ मिली जमानत

दरअसल 1 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट की एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था. जिसमें मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस आर सुब्रमण्यम और जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी की बेंच किसी मामले पर सुनवाई कर रही थी. वीडियो क्लिप में जस्टिस सुब्रमण्यम सीनियर एडवोकेट पी विल्सन को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे है. जस्टिस सुब्रमण्यम वीडियो में एडवोकेट विल्सन पर यह आरोप लगाते हुए देखा गया कि वह टिक्स प्ले करते है और उन्हें केस से हटवा देते है. इस दौरान एडवोकेट विल्सन कई बार क्षमा मांगने की कोशिश भी करते है, लेकिन जज ने उनका मैटर सुनने से साफ मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में नाले में गिरने से हो रही लोगों की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

16 minutes ago

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

27 minutes ago

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

8 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

9 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

10 hours ago