दुनिया

अमेरिका में ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर किए हस्ताक्षर, बताया नए स्वर्ण युग की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ अब यह बिल एक कानून बन गया है. यह बिल प्रतिनिधि सभा के पारित किए जाने के एक दिन बाद आया, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक कानून को अंतिम स्वीकृति मिल गई.

मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा- ट्रंप

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने कहा, ” मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा क्योंकि कई अलग-अलग वर्गों के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इनमें सेना, आम नागरिक और विभिन्न प्रकार की नौकरियों से जुड़े लोग शामिल हैं.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून और लुइसियाना से रिपब्लिकन हाउस स्पीकर माइक जॉनसन को सराहा, जिन्होंने इस विधेयक को कांग्रेस के दोनों सदनों से पारित कराने में अहम भूमिका निभाई है. ट्रंप ने कहा, “वह दोनों एक ऐसी टीम हैं, जिसे हराया नहीं जा सकता.”

ये भी पढ़ें: ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर अब नहीं लगेगा टैक्स

कैरोलीन लेविट ने विधेयक को “उन सभी नीतियों का सार” बताया

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने इस विधेयक को “उन सभी नीतियों का सार” बताया, जिन पर राष्ट्रपति ने चुनाव लड़ा और जिनके पक्ष में जनता ने मतदान किया था. उन्होंने इसे अमेरिकी जनता के लिए एक विजयी दिन बताया है.

गुरुवार दोपहर को हाउस रिपब्लिकन ने टैक्स में भारी कटौती, संघीय खर्च में कटौती, पेंटागन और बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए फंडिंग बढ़ाने वाले ट्रंप के विशाल पैकेज को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जिससे यह विधेयक पारित हो गया. इससे पहले इसी सप्ताह सीनेट ने भी इस बिल को पास कर दिया था.

ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की तारीफ की

ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की तारीफ की. उन्होंने इसे अमेरिका के ‘नए स्वर्ण युग की शुरुआत’ बताया. ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित किया है. हमारी पार्टी पहले से कहीं अधिक एकजुट है. हम व्हाइट हाउस में शनिवार शाम 4 बजे एक साइनिंग सेरेमनी का आयोजन करेंगे. सभी कांग्रेस सदस्यों और सीनेटर्स को आमंत्रित किया गया है. हम एक साथ अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और हमारे नए स्वर्ण युग की शुरुआत का जश्न मनाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग पहले से कहीं अधिक समृद्ध, सुरक्षित और गौरवान्वित होंगे. सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन, सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून और कांग्रेस के सभी रिपब्लिकन सदस्यों को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे वादों को पूरा करने में मदद की. साथ मिलकर हम ऐसी चीजें कर सकते हैं, जिनकी एक साल से भी कम समय पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. हम काम करते रहेंगे और जीतते रहेंगे, बधाई हो अमेरिका!”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

10 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

19 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

26 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

51 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

55 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

57 minutes ago