निशिकांत दुबे के कांग्रेस पर आरोप
Nishikant Dubey Target Congress: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर सिख समुदाय के खिलाफ कई अन्याय करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भिंडरावाले को जन्म दिया और फिर ब्रिटिश सेना की मदद से स्वर्ण मंदिर पर हमला किया. निशिकांत दुबे ने कहा कि 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) के दौरान कांग्रेस ने ब्रिटिश सेना की मदद ली थी. उन्होंने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि ब्रिटिश सेना के अधिकारी अमृतसर में मौजूद थे.
लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेने वाले निशिकांत दुबे ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने सिख समुदाय के खिलाफ तीन बड़े अन्याय किए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करतारपुर साहिब पाकिस्तान को दिया, भिंडरावाले को बढ़ावा दिया और फिर स्वर्ण मंदिर पर हमला किया.
निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) इस विषय को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर पर इंदिरा गांधी जी ने आक्रमण ब्रिटेन के साथ मिलकर किया था. ब्रिटेन की सेना के अधिकारी उस वक़्त अमृतसर में मौजूद थे. कांग्रेस के लिए सिख समुदाय केवल खिलौना मात्र है. इसके बाद उन्होंने 3 प्लाइंट में और आरोप लगाए हैं और कहा कि देश को बेचने और विदेशी के सामने सरेंडर की कहानी जारी है.
निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को पीएम बनाया ताकि वह 1984 के दंगों में अपनी भूमिका को छुपा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिख समुदाय के लोगों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया है.
ये भी पढ़ें: चीनी PL-15E मिसाइल का मलबा मित्र राष्ट्र को सौंपेगा भारत, वैश्विक स्तर पर बढ़ी रुचि
निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे पर भी आरोप लगाया कि वह महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं और हिंदुस्तानी लोगों को पीटने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे में हिम्मत है तो वह उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटकर दिखाएं. दुबे ने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बीएमसी चुनावों को देखते हुए सस्ता राजनीतिकरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह महिम में जाकर हिंदुस्तानी या उर्दू बोलने वालों को पीटकर दिखाएं.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज रुके काम दोबारा शुरू…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर और धन के…