देश

‘हरे सांपों को दूध पिलाना बंद करें’, महानगरपालिका चुनाव से पहले गरजे नितेश राणे; क्या है BJP का पैटर्न?

Mira Bhayandar Election: हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव के लिए भी अपनी रणनीति साफ कर दी है. महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य विकास मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता नितेश राणे ने अपनी पहली ही जनसभा में ‘हिंदुत्व कार्ड’ खेलते हुए बेहद तीखे और विवादित बयान दिए हैं, जिससे सियासी पारा गरमा गया है. नितेश राणे ने कहा-

मीरा-भाईंदर (Mira Bhayandar) के आसपास के इलाकों में देखिए, कितने हरे सांप फन फैलाए बैठे हैं. इन हरे सांपों को यहां दूध मत पिलाइए. यह इलाका कभी आपका नहीं होने वाला. वे आपको अपनी जेब से एक पैसा भी निकालकर नहीं देंगे. टोपी पहनने वाले और हरे सांप यहां से बड़े पैमाने पर मछली पकड़कर ले जाते हैं, इसलिए हमने ड्रोन चालू किए हैं.

‘यह बिल्कुल भी सही नहीं है’

आगे उन्होंने कहा कि मुझे एक बार पांच साल दीजिए मैं पूरे इलाके का विकास करके दिखाऊंगा. 2026 में हम मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना शुरू करने जा रहे हैं. इसके साथ ही 2026 में हम 26 योजनाएं शुरू करेंगे. हम आपके सभी सवालों का समाधान करते हैं, लेकिन मतदान उन्हें करना…यह बिल्कुल भी सही नहीं है. पहले ही 100 दिनों में हमने मछली पालन को खेती का दर्जा दिया. जिस तरह किसानों को मुआवजा मिलता है, उसी तरह का मुआवजा अब आपको भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मोबाइल की दुनिया में क्रांति: ‘ट्रैफिक’ के बीच अंतरिक्ष पहुंचा ISRO का ‘बाहुबली’, क्यों हुई 90 सेकेंड की देरी?

चुनावों में दिखेगा असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हालिया चुनावों में मिली जीत ने बीजेपी को आक्रामक हिंदुत्व की राह पर चलने का आत्मविश्वास दिया है और नितेश राणे का यह बयान मीरा-भाईंदर चुनाव (Mira Bhayandar) की दशा और दिशा तय करने वाला है. खैर चुनावों में ही देखने को मिलेगा कि उनके इस बयान का कितना असर होता है.

अभिषेक पाण्डेय

ब्यूरोचीफ, मुंबई

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

28 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

51 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

54 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago