BJP new national president: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में थी, लेकिन अब यह खोज समाप्त होती नजर आ रही है. कुछ महिने पहले बीजेपी ने कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की थी और अब संकेत मिल रहे हैं कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ही मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की जगह लेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर करीब तीन साल से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है. वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मूल कार्यकाल तीन वर्षों के लिए था, जो जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था. इसके बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था. हालांकि, 2024 के बाद भी जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने 14 दिसम्बर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके बादे से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि अब अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी नितनि नबीन ही संभालेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए केवल नितिन नबीन ही नामांकन दाखिल करेंगे और उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेगा. ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: BJP नेता रवि शंकर प्रसाद के घर में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर सर्विस ने किया कंट्रोल
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में नितिन नबीन औपचारिक रूप से उतरने जा रहे हैं. वे जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करेंगे.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, संगठन के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे. नामांकन के दौरान व्यापक समर्थन दिखाने के लिए नितिन नबीन के पक्ष में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ नामांकन पत्रों के कई सेट तैयार किए जा रहे हैं. चुनाव नतीजों की औपचारिक घोषणा के साथ ही पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…