Ravi Shankar Prasad house fire: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर पर तड़के सुबह आग लग गई. सुबह करीब 8:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना मिली. जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ी मौके पर पहुंच गईं. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीनियर बीजेपी लीडर के घर में एक कमरे के अंदर बेड में आग लग गई थी. हालांकि अभी तक लगने के कारण पता नहीं लग सका है.
जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम?
सुबह 8:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को कॉल आई कि कोठी नंबर-2 पर आग लग गई है जांच में पता चला कि वह कोठी नंबर-21 है जोकि रवि शंकर प्रसाद का घर है. जानकारी मिलते ही तीन फायर गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं और टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया. वहीं घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई.
आज मेरे दिल्ली आवास में एक बाहर के कमरे में संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे कुछ घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा है। मैं स्वयं, पत्नी और मेरा पुत्र पटना में हैं। सुबह ही फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करके आग बुझा दी, बाकी जांच चल रही है। हम सभी सुरक्षित हैं। सभी के…
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) January 14, 2026
फायर सर्विस के अधिकारी ने क्या बताया?
सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने मीडिया को बताया कि सूचना (Ravi Shankar Prasad house fire) मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई. एक कमरे में आग लगी थी जिसको समय रहते बुझा दिया गया. वरिष्ठ अधिकारीयों को भी सूचित कर दिया गया है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए और फायर टीम मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में चुनावी वादों के नाम पर 500 कुत्तों की क्रूर हत्या, 7 सरपंच समेत 15 पर FIR
घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित
घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर टीम ने घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला. आग बुझाने का काम साथ-साथ शुरू किया गया. गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया. घर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं. फायर डिपार्टमेंट ने पूरे घर की जांच की. जिसमें कोई अन्य खतरा नहीं पाया गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



