Nitin Nabin Targets Congress
Nitin Nabin Targets Congress: झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश जिस तेजी से तरक्की कर रहा है, कुछ लोगों को यह विकास पच नहीं रहा है. वे भारत की प्रगति को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. कुछ लोग देश के भीतर से तो कुछ विदेश से भारत की बढ़ती ताकत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर टिकी हुई हैं.
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. देश की जनता को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और लोग उनके साथ मिलकर विकास की यात्रा में आगे बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला है, जिस पर करोड़ों लोग अपनी उम्मीदें और विश्वास जताते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों को झारखंड के जन-जन तक पहुंचाएं. उनके मुताबिक, राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है.
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने परिवार के हिसाब से देश चलाया और बार-बार संविधान के साथ मजाक किया. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है और लोकतंत्र को चुनौती देने के प्रयास किए जा रहे हैं.
सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ऐसे नेतृत्व और विचारधारा के साथ संगठन को आगे बढ़ाना चाहती है, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी का विस्तार हो सके. उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते
नितिन नवीन ने झारखंड से अपने बचपन के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा, “जिस दिन झारखंड का कार्यकर्ता और नेतृत्व कमर कस लेगा, उस दिन झारखंड हमारा होगा.” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की. उनके संबोधन का मुख्य संदेश झारखंड में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने पर केंद्रित रहा.
भारत एक्सप्रेस
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…