देश

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: इंडिया ब्लॉक की एकजुटता के लाख दावे किए जा रहे हों लेकिन जब बात राज्यों की जमीनी सियासत पर आती है तो यह एकता दरकती नजर आती है. पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है. सात प्रमुख शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में प्रदेश कांग्रेस ने किसी भी दल के साथ सीट बंटवारे से साफ इनकार कर दिया है.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस न तो ममता बनर्जी के गुट के साथ जाएगी और न ही लेफ्ट मोर्चे के साथ कोई समझौता करेगी. टीएमसी की ओर से अनौपचारिक बातचीत के जो संकेत दिए गए थे, उन पर कांग्रेस नेतृत्व ने एकला चलो का ऐलान कर दिया है.

पश्चिम बंगाल में होने हैं निकाल चुनाव (Congress TMC Seat Sharing West Bengal)

  • कोलकाता और हावड़ा नगर निगम सहित पश्चिम बंगाल के कुल 7 महत्वपूर्ण शहरी निकायों में चुनाव होने हैं.
  • मतदान नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जबकि परिणाम दिसंबर के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है.
  • सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी के खेमे से सीट समझौते के अनौपचारिक संकेत को कांग्रेस नेतृत्व ने अव्यावहारिक मानकर सीधे ठुकरा दिया.
  • माकपा ने भी अपनी संगठनात्मक ताकत आंकने के लिए बिना किसी गठबंधन के अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है.

क्या है शुभंकर सरकार का तर्क? (TMC vs Congress In West Bengal)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने इस कड़े फैसले की वजह समझाते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ दल और प्रशासनिक मशीनरी के दबाव के चलते चुनाव महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें: नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

शुभंकर सरकार के मुताबिक, अगर विपक्षी दल मिलकर लड़ते हैं और कई वार्डों में भाजपा अपने प्रभाव से जीत दर्ज करती है, तो भाजपा यह दावा करेगी कि उसने पूरे संयुक्त विपक्ष को हरा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय निकाय चुनाव किसी भी तरह के राजनीतिक समझौते या नए प्रयोग के लिए उपयुक्त मंच नहीं हैं. कांग्रेस अपनी जमीन पर अपनी ताकत से ही लड़ेगी.

बंगाल में होगा बहुकोणीय घमासान (West Bengal Congress Contest Civic Polls)

इस बार का शहरी निकाय चुनाव बेहद दिलचस्प और बहुकोणीय होने जा रहा है. कांग्रेस और माकपा दोनों अपनी पुरानी जमीन तलाशने के लिए स्वतंत्र रूप से ताल ठोक रहे हैं. ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला टीएमसी से अलग हुआ गुट भी बिना किसी समझौते के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगा. तृणमूल छोड़कर नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) बनाने वाले 20 पूर्व सांसदों का गुट भाजपा नीत एनडीए के साथ सीट तालमेल बिठाने में जुटा है.

ये भी पढ़ें: संजय दत्त ने हरियाणा से SIR पर खोल दिया मोर्चा, दिल्ली की सियासत में मचा भूचाल

सिद्धांतों पर हावी राज्य की सियासत (Bengal Congress Alliance Municipal Seats)

दिल्ली के मंचों पर हाथ मिलाना जितना आसान दिखता है, बंगाल की गलियों और वार्डों में उस एकता को उतारना उतना ही मुश्किल साबित हो रहा है. ममता बनर्जी के लिए यह फैसला न केवल संगठनात्मक सिरदर्द बढ़ाएगा, बल्कि शहरी मतदाताओं के बीच विपक्ष के बिखराव का सीधा फायदा भाजपा को मिलने का रास्ता भी खोल सकता है. शुभंकर सरकार के इस दांव ने साबित कर दिया है कि राज्य कांग्रेस अब ममता बनर्जी की छाया से निकलकर अपनी अलग पहचान और वजूद की लड़ाई लड़ने के मूड में आ चुकी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

6 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

19 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

34 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

41 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

1 hour ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

1 hour ago